रजनीश मिश्र, दुबिहां (गाजीपुर) जिले के थाना क्षेत्र करीमुद्दीनपुर के दुबिहां गांव निवासी एक दुकानदार से घर से चोरों में लाखों रुपये के जेवर, नकदी, बर्तन और कपड़ तक उठा ले गए। बता जा रहा है कि चोरों ने घर के जंगले में लगे लोहे की छड़ तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस को दी शिकायत में दुबिहां निवासी मोतीचंद गुप्ता ने बताया कि बाजार में उनकी चाय-पकौड़ी की दुकान है। रोज की तरह देर शाम वह दुकान बंद कर घर आया और खाना खा कर परिवार के साथ सो गया। देर रात किसी समय चोर मकान के पिछले हिस्से से कमरे में घुस गए । घर के अंदर रखा एक बक्सा और एक अचैटी तोड़ कर उसमें रखे एक लाख रुपये नकदी, करीब डेढ़ लाख के सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही कपड़े और बर्तन भी लेते गए। दूसरे कमरे में सोई महिलाएं सुबह जगने के बाद जब उक्त कमरे में झाड़ू लगाने के लिए गई तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं