![]() |
| अब्बास अंसारी। |
दिल्ली/ लखनऊ : दिल्ली स्थित मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के आवास से लखनऊ पुलिस ने छापेमारी कर भारी संख्या में देशी और विदेशी हथियार और कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक छह असलहा और 4431 कारतूस सहित काफी संख्या में अन्य सामान बारामद हुए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली के बसंतकुज स्थित किशनगंज आवास पर की है। सूचना के मुताबिक एक ही लाइसेंस पर कई हथियार खरीदे गए हैं। बता दें कि अब्बास अंसारी ने खुद को नेशनल लेबल का शूटर बताकर विभिन्न बोर के हथियार खरीदे हैं।
अब्बास अंसारी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के तहसील मोहम्मदाबाद स्थित यूसुफपुर दर्जी टोला के रहने वाले हैं। अब्बास के बड़े पिता अफजाल अंसारी इस समय बसपा के गाजीपुर से सांसद हैं। जबकि, अब्बास के पिता मुख्तार अंसारी इस समय जेल में हैं। पुलिस के मुताबिक अब्बास के एक लाइसेंस में पांच असलहे खरीदने के मामले का खुलासा एसटीएफ की जांच में हुआ था
