गुरदासपुर : पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में कल्त की एक ऐसी वारदात समाने आई है, जिसमें अपनी पत्नी से बगावत कर लव मैरिज करने वाले युवक ने प्रेमिका को नशे का इंजेक्शन लगा कत्ल कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती की हालत खराब होने पर आरोपी पति उसे लेकर अस्पताल गया लेकिन डाक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया।
थाना धारीवाल पुलिस के मुताबिक आरोपी स्वर्ण सिंह उर्फ पम्मा निवासी कलेरकलां ने पूजा डैनियल निवासी गांव भंडाल से लव मेरिज की थी। पुलिस के मुताबिक पूजा को इस बात का पता था कि स्वर्ण शादीशुदा है लेकिन स्वर्ण ने उसे आश्वासन दिया था कि उसने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया है। इसी दौरान स्वर्ण की पहली पत्नी ने भी एक बच्चे को जन्म दिया। इसका पता पूजा को चल गया जिसके चलते दोनो में झगड़ा रहने लगा था।
