झांसी : जिले गांव भरोसा में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसकी वजह जान कर हर किसी का सर चकरा जाएगा। मामले के अनुसार एक महिला अपने पति कत्ल महज लिए करवा कि वो शराब पीने आ आदी था।
आरोप है कि थाना सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी 28 वर्षीय विवेक उपाध्याय की पत्नी सोनिया ने ही संपत्ति को लेकर पांच लाख रुपये की सुपारी देकर तीन लोगों से उसकी हत्या करवा दी। हत्या के बाद घटना दिखाने के लिए कार में शव रखकर नहर में धकेल दिया था। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि पत्नी सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी सोनिया उपाध्याय को जब हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
