मिर्जापुर : भाजपा बूथ नेता की पत्नी ने सास से झगड़े के बाद खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना जिलगना थाना क्षेत्र के गांव चितौली के पटेहरा मजरे की है। पुलिस ने पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय सोनी पाठक के रूप में हुई है।
मामले के अनुसार देहात कोतवाली के छटहां धर्मदेवां गांव निवासी अराधना उर्फ सोनी पाठक की शादी दस वर्ष पहले जिगना के चितौली गांव के पटेहरा मजरा निवासी विनय पाठक से हुर्इ थी। विनय चितौली गांव के भाजपा के बूथ अध्यक्ष है। और उसका खुद का टेंट हाउस है। घर पर सास, ससुर व बहू सोनी तीन लोग थे। दोपहर लगभग दो बजे विवाहिता का किसी बात को लेकर सास से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह मकान की छत पर पहुंची और पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। ससुर सूर्यप्रकाश उर्फ बच्चा पाठक ने घटना की जानकारी जिगना पुलिस को दी। बच्चा पाठक भी उत्तर प्रदेश पुलिस में कौशांबी में बतौर कांस्टेबल हैं। और इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हुए थे।
