वारणसी: भइया ...!!! ई बनारस हव, ईहां पेशाबो कइला के पइसा लगेगा। कुछ ऐसा ही वाकया वाराणसी रेलवे स्‍टेशन पर एक यात्री के साथ हुआ। वराणसी कैंट रेलवे स्‍टेशन पर बने सुलभ शौचालय में तैनात एक कर्मचारी ने एक रेल मुसाफिर से पेशाब करने के लिए पैसे ले लिए। यहां तैनात कर्मचारी यात्रियों से शौच के अलग और लघुशंका के अलग पैसे ले रहा था। इसकी शिकायत एक रेल यात्री ने रेलवे के पोर्टल पर की। इससे हरकत में आए रेल अधिकारियों ने सुलभ शौचालय पर तैनात कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। यह अपने तरह की पहली गिफ्तारी बताई बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी कर्मचारी की पहचान राजकुमार निवासी जमुई बिहार के रूप में हुई है।