![]() |
| प्रतिकात्म फोटो। |
लखनऊ : हरदोई जिले के गांव सुल्तानपुर मजरा बरौना में एक पत्नी ने पति का सिर र्इंट से कूंच कर हत्या कर दी। यह घटना मल्लावां कोतवाली थाना क्षेत्र की बाताई जा रही है। यह वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारी महिला को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान आशिक हुसैन के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस को हत्यारोपी की बड़ी बेटी 14 वर्षीय मुस्कान ने बताया कि उसी मां नूरी अक्सर मायके में ही रहती थी, जिसको लेक उसके माता-पिता में विवाद रहता था। मंगलवार की रात उसकी मा नूरी ने पिता आशिक को खाने में नशीली दवा मिला कर खिला दी। जब उसके पिता बेहोश हो गए तो मां ने उनका सिर र्इंट से कूंच कर हत्या कर शव घर के बाहर फेंक दिया। एएसपी पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कर लिया गया है, जबकि आरोपी नूरी को जेल भेज दिया गया है।
