फैजाबाद : अब जबकि करीब सवा सौ सल तक चले मुकदमें के बाद देश की सबसे बड़ी आदलत मे अयोध्‍या मामले की सुनावाई पूरी हो चुकी है। ऐसे में श्रीरामजन्मभूमि न्यास के सदस्‍यों में से एक डॉ. रामविलास दास वेदांती ने  मुस्लिम पक्षकार के वकील राजीवन धवन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्‍होंने का कि  धवन को मुस्लिम बोर्ड के लिए मुकदमा लड़ने को आतंकवादियों से फंडिंग होती है।  वेदांती सुप्रीम कोर्ट में सुन्नी वक्फ बोर्ड के वकील राजीव धवन द्वारा श्री राम जन्मभूमि का नक्शा फाड़े जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। 
वेदांती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने करीब डेढ़ माह के अंदर देश के सबसे बड़े मुकदमें की सुनवाई पूरी कर ली है। यह सराहनीय कार्य है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें श्रीराम और भारतीय न्‍याय व्‍यवस्‍था पर भरोसा है। इस दौरान उन्‍हों ने कांग्रेस को भी अपने लपेटे में लिया। और कहा कि वह नही चाती थी कि इस मसले का हल निकले।