पठानकोट : पिछले माह पंजाब के सीमावर्ती जिलों से पकड़े गए आतंकियों और उनसे बरामद हथियारों जखीरे से हरकत में आई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े कदम उठाए हैं। इसी के तहत पठानकोट में पुलिस सर्च अभियान चला रही है। पुलिस के इस काम में स्‍थानीय भाजपा नेता भी सहयोग दे रहे हैं।  सोमवार को शहर वार्ड 46 भरौली कलां में भाजपा नेता साहिल शर्मा ने पुलिस प्रशासन के साथ चलाया सर्च अभियान चलवाया। 
 साहिल शर्मा ने कहा कि देश सुरक्षा और मंप्रमुता से किसी को भी खिलवाड़ करने का कोई हक नहीं है। लोगों का भी फर्ज बनता है कि संदिग्‍धों पर नजर रखें और इसकी सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दें।