सांकेतिक ।

जौनपुर : जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के जजौली प्राथमिक पाठशाला एक सहायक अध्‍यापक ने स्‍कूल में मिड डे मील का भोजन बनाने वाली रोसाई को करंट से बचाने के चक्‍कर अपनी जान गंवा दी। मृतक शिक्षक की पहचान थाना क्षेत्र निवासी गांव भेला  कृष्ण कुमार मिश्र के रूप में हुई है। 
बताया जा रहा है कि प्राथमिक विद्यालय परिसर में  माता दुर्गा की प्रतिमा रखी गई है। शुक्रवार की सुबह स्कूल खुला तो स्‍कूल में खाना बनने वाली महिला  हैंडपंप से पानी लेनें गई थी। अचानक पंडाल में तार छू गया और वह करेंट की चपेट में आ गई। इस दौरान वहां मौजूद शिक्षक की नजर उसपर पड़ गई और आनन फानन में उसे शिक्षक कृष्ण कुमार मिश्र ने खींचकर बाहर फेंका। लेकिन वह करेंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। 
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें  और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour  पेज पर देख सकते हैं