गुरदासपुर : एसपी कार्यालय में बदहवास भागी आई पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेब साबह के सामने फूट-फूट कर रोने लगी। एसपी ने उसे चुप कराया, पानी पिलाया । इस दौरान एपी कार्यालय में बैठे स्टाफ को समझ नहीं आ रहा था कि माजरा क्या है। यह लेडी कांस्टेबल बार-बार यही कर रही थी कि उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। यह महिला सिपाही कोई और नही सामुहिक दुष्कर्म की शिकार है। जो अपने ही विभाग में न्याय के लिए भटक रही है। हलांकि एसपी स्वर्णदीप सिंह महिला को न्याय का भरोसा दिलाया है।
महिला ने बता कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों ने डीएसपी के कार्यालय के बाहर खड़े हो कर तालियां बजा कर धमकियां दी है बीच बाजार तेरी वर्दी उतार कर नंगा घुमाएंगे क्योंकि महकमा और नेता हमारे हैं।
एसपी ने आश्वासन दिया कि इस मामले में पूरा इंसाफ किया जाएगा। पीड़त लेडी कांस्टेबल ने बताया कि इसके बाद एसपी ने एसएसपी गुरदासपुर स्वर्णदीप सिंह से मिल उन्हें लेडी कांस्टेबल गैंगरेप की जांच के मामले पर अपडेट कराया। एसएसपी ने एसपी डी व वूमेल सेल की डीएसपी पुलविंदर कौर व डीएसपी भारतभूषण से व वूमेल सेल की डीएसपी पुलिविंदर कौर को भी आप बीती बताई।
