अमृतसर : गुरुवार को दोपर अमृतसर बस स्‍टैंड गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। चारों तरफ लोग भागने लगे। अचानक चली गोलियों और शोर-शराबे से अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ देर बाल लोगों को समझ आया कि यह मामला दो बस मालियों के आपसी विवाद का है। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर्स के बीच बसों की टाइमिंग को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि घटना में कोई जख्‍मी नहीं हुआ है। लेकिन, जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती सभी नकाबपोश आरोपित फरार हो गए।

अमृतसर के बस अड्डे के परिसर में  न्यू दीप बस और काहलों बस के बीच टाइमिंग को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद काहलों बस के ड्राइवर ने कुछ लोगो को मौके पर बुला लिया और फायरिंग शुरू कर दी। न्यू दीप कंपनी के कर्मी के  मुताबिक उनका टाइम फिरोजपुर का था, लेकिन काहलों बस वाले उनको टाइम पर सवारी उठाने नहीं दे रहे थे। 
बता दें जिस बस स्‍टैंड में फायरिंग और मारपीट की घना हुई है उसी बस स्‍टैंड परिसर में पुलिस चौकी बनी है। बताया जा रहा है कि जिस समय फायरिंग हो रही थी उस समय मौके पर मौजूद पुलिस बसों के पीछे दुबके हुए थे। 
वहीं थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आरोपितयों की पहचान करवाई जा रही है।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें  और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour  पेज पर देख सकते हैं