लुधियाना : यहां विधानसभा मुल्‍लांपुरदाखा में होने वाले उपचुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह सरगर्म है।
शनिवार को कांग्रेस प्रत्‍याशी कैप्‍टन संदीप संधू के चुनाव कार्यालय के बाहर की कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक सिख वर्कर गोरा बद्दोवाल ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर उसे पीटने का आरोप लगाया।
इस मारपीट की वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है। इसमें एक सिख युवक को घसीट कर पीटा जा रहा। गोरा नाम का यह युवक धरने पर बैठ गया। इसका आरोप है कि मंत्री आशु कांग्रेस प्रत्‍यशी के दफतर में नहीं जाने दे रहा है। हंगामें की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस से हिरासत में ले लिया। उधर, कैबिनेट मंत्री आशु ने आरोपों को गलत बताते हुए इसे शिअद की चाल बताई।