जालंधर : कामांध भेडि़यों ने लोगों के घरों में काम करने वाले एक 33 वर्षीय महिला को वासना का शिकार बना डाला। संबंधित थाने की पुलिस को दी शिकायत पीडि़ने बताया कि वह आरोपी रविंदर सिंह के घर झाड़ू- बर्तन करती है। रविवार को सुबह रविंदर के घर काम करने गई। घर पर रविंदर सिंह और उसका दोस्त जगतार सिंह था। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब हो गई। पीड़िता ने अपने घर पहुंच कर आपबीती परिजनों को बताई। उसके बाद पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने स्थानीय सरकारी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल करवाया और पीड़िता के बयान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं