लुधियान : शहर के प्रभात नगर में देर रात सीवर एक बच्चे की रोने की आवाज सुन मोहल्ले के लोग चौक गए। लोगों ने जब गटर का ढक्कन उठनाया तो चौंक गए। गटर में नवजात बच्चा रो रहा था। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना थाना डिवीजन नंबर छह पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पहुलिस ने बच्चे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवा। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर राम ने बताया कि अभी बच्चे के परिजनों का पता नहीं चला है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि 14 अक्तूबर को आसपास के इलाकों में किन-किन महिलाओं की डिलीवरी हुई है ताकि बच्चे के परिजनों का पता लगाया जा सके।
इसी तरह मंगलवार को भी किसी ने एक नवजात बच्ची को नहर के किनारे झाडि़यों में छोड़ दिया था। बच्ची शरीर पर पक्षियों ने चोंच मारा था और चींटियां रेंग रही थी। बच्ची को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।
