मोगा : जिले के थाना बंधनी कलां क्षेत्र में हुए सड़के हादसे में चार बराततियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। जिन्हें लुधियाना के डीएमसी में दाखिल करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मामाले की जांच कर रहे एएसआई सज्जन सिंह ने बताया कि जिला बरनाला के गांव ताजोके निवासी जसप्रीत सिंह निवासी की मोगा के एक फार्म हाउस में शादी थी। शादी समारोह के बाद देर शाम को बारात लौट रही थी। इस दौरान बरातियों को बोलेरो गांव बौडे के पास मालवा कंपनी की बस से टकरा गई। हादसे के दौरान बोलेरो कार में बैठे सात लोगों में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में दूल्हे जसप्रीत का भतीजा सहित अन्य रिश्तेदार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
