पठानकोट : प्रेम का लबादा ओढ़ आधुनिक युग में लोग रिश्‍तों के ताने बाने को कैसे तार तार कर रहे हैं । इसकी बानगी पंजाब के जिला पठानकोट के खानपुर में देखने को मिली। यहां एक महिला ने करीब छह माह पहले प्रेम विवाह कर चुकी अपनी ही बेटी के जेठ को दिल दे बैठी और सभी मर्यादाओं की सीमा लांध अपनी की जेठानी बन उसी घर में पहुंच गई जहां उसकी बेटी बहू बन कर पहुंची थी।  
37 वर्षीय इस महिला ने दो अक्‍टूबर को अपने दामाद के बड़े भाई संग पठानकोट के एक मंदिर में सात फेरे लिए और जेठानी बन कर पहुंच गई अपनी बेटी की ससुराल। फिलहाल महिला और उसके पति ने कोर्ट में अर्जी से पुलिस पोटक्‍शन की मांग की है। इसके साथ ही शहर में इस अनोखे रिश्‍ते की लोग चटकारे ले ले के चर्चा कर रहे हैं।