कुलदीप सेंगर की फाइल फोटो।

लखनऊ: उन्‍नाव दुष्‍कर्म कांड के आरोपी और भाजपा से निष्‍कासित विधायक कुलदीप सेंगर के छोटे भाई मनोज सेंगर की शनिवार की रात मौत हो गई। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है।  मनोज पिछले कुछ माह पहले दुष्‍कर्म  पीड़िता के एक्सीडेंट की घटना में नामजद थे। 
पीड़िता के चाचा ने इस एक्सीडेंट को साजिश बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बता दें कि इन दिनों आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।