झांसी : जिले के थाना सीपरी बाजार इलाके में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई। यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। हृदय विदारक इस घटना के बाद  इलाके में कोहराम मचा हुआ है। यह घटना शहर के लहरकी देवी मंदिर के पास की है। इसके साथ ही सुखद बात यह रही  कि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के साथ रेस्‍क्‍यू कर पांच लोगों को बचा लिया।