![]() |
| फाइल फोटो। |
मऊ: इधर रामलीला खत्म हुई और एक युवती की जान चली गई। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि रामलीला देख रही युवती पर अचानक पेड़ की डाल गिरना बताया जा रहा है। मामले के अनुसार युवती की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के कांव हकारीपुर निवासी करिश्मा (18) पुत्री पारस नाथ के रूप में बाताई गई है।
बताया जा रहा है कि तिनहरी में रामलीला का मंचन हो रहा था। करिश्मा भी अन्य दर्शो की तरह बैठ कर रामलीला की अंतिम नाइट का मंचन देख रही थी। रामलीला खत्म होने के साथ अचानक बरगद के पेड की एक शाखा टूट कर नीचे गिरा जिसकी चपेट में आने से करिश्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद उसके चाचा सहित अन्य ग्रामीण उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
