फिरोजपुर चंड़ीगढ़ : रविवार को तड़के ट्वीट कर लोगों को दिवाली की शुभकामना देने वाले पूर्व प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष कमल शर्मा का फिरोजपुर में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शर्मा अपने साथियों के साथ सुबह सैर करने गए थे उसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिन्‍हें आनन फानन में अस्‍पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शर्मा के परिवार में दो बच्‍चे और पत्नी हैं। कमल शर्मा के सहयोगियों ने बताया कि उन्‍होंने निधन से करीब दो घंटे पहले ही  ट्विटर पर लोगों को दीवाली की बधाई दी थी। 
उल्‍लेखनीय है कि पंजाब भाजपा के पूर्व अध्‍यक्ष कमल शर्मा को मार्च 2017 में भी हार्टअटैक पड़ा था। शर्मा के निधन से भाजपा सहित अन्‍य दलों के नेता और उनको जानने वाले स्‍तब्‍द्ध हैं।