प्रतिकात्‍मक फोटो।

लखनऊ : प्रदेश के आगरा जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी सात माह की बच्‍ची की तख्‍तपोश पर पटक-पटक कर हत्‍या कर दी। आरोपी की पहचान  थाना अछनेरा के गांव अभैदोंपुरा निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है। बच्‍ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर शव बरामद कर आरोपी पिता सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।  यह घटना थाना अछनेरा के गांव अभैदोंपुरा की बताई जा रही  है। 
पुलिस को दी शिकायत में बिहार की रहने वाली माया ने बताया कि करी पांच माह पहले उसकी शादी आगरा जिले के गांव अभैदों पुरा निवासी  मनोज के साथ हुई थी। माया ने बताया कि यह उसकी  शादी थी। उसके पहले पति से सात माह की बेटी है। माया ने बताया कि सुबह वह शौच के लिए बाहर गई थी उसके उसके पति मनोज ने मासूम बेटी को तख्त पर पटक कर मार डाला। जब वापस लौटी तो बेटी को मृत पाया। परिजनों बच्‍ची के मरने की बात कहकर शव को दफना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाल पर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार रात पुलिस के साथ इंस्पेक्टर संजीव तोमर गांव पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव को जमीन से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं आरोपी पिता मनोज सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है।