लखनऊ : यदि आपके मोबाइल पर किसी अपरीचित लड़की फोन करती है तो आप सावधान हो जाएं क्‍योंकि यह ठग गिरोह भी हो सकता है। यह गिरोह बातों ही बातों में आप की कमजोरियों को जान कर लाखों रुपये ठग सकता है। ऐसा ही एक मामले का खुलासा आगरा पुलिस ने किया है। 
पुलिस के हत्‍थे चढ़े ठग गैंग के सदस्य बेरोजगार युवाओं को पार्ट टाइम नौकरी लगाने का झांसा देऑनलाइन डेटिंग के नाम पर भी अपना शिकार बनाते थे। इस  गैंग में 12वीं पास लेकर बीटेक पास कर चुके युवक शामिल हैं। ये फ्रॉड गैंग लड़की की आवाज में मीठी-मीठी बातें करके लोगों को फंसाता था। 
पुलिस ने बताया कि गैंग छह महीने से इस काम में लगा था। इसके लिए फेसबुक और सोशल साइट्स पर पेड विज्ञापन दिया जाता था।  यही नहीं आरोपियों में आईएएस औरपीसीएस की तैयारी करने वाले युवक भी शामिल है।