उन्नाव : जिले के थाना माखी क्षेत्र के पूरा निस्पंसारी गांव में दुर्गा नौमी के दिन कन्यापूजन के दौरान एक दुकन में आग लगने से सात वर्षी एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक कंजक की पहचान पूजा ( 7) पुत्री लाला के रूप में हुई है। जबकि, दो अन्य बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गई हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मुख्यमंत्री येागी आदित्य नाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मृतक कन्या के परिजनों को दो लाख की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़े -अज्ञात वाहन की टक्कर से नरही के युवक की मिर्जाबाद में मौत
यह भी पढ़े -अज्ञात वाहन की टक्कर से नरही के युवक की मिर्जाबाद में मौत
उन्होंने डीएम एसएसपी से अन्य झुलसी हुई कन्याओं के समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था करने के साथ 24 घंटे के अंदर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।बताया जा रहा है कि किराना दुकान मालिक सुनील कुशवाहा ने अपनी दुकान में भोज का आयोजन किया था। इस दौरान दुकान में आग लग गई। लोगों के मुताबकि दुकान में ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ था। जिससे आग भड़क गई।
