रजनीश मिश्र, कासिमाबाद (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के गांव सुरवत निवासी एक युवक को मनबढ़ युवक को सोशल मीडिया पर मां दुर्गा की श्लील फोटो पोस्ट करना महंगा पड़ गया। संबंधित थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को एक व्यक्ति की शिकायत पर धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिचक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को आरोपी दलित युवक की पहचान गांव सुरवत निवासी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है।
प्रभारी निरीक्षक पन्नग भूषण ओझा ने बताया कि उन्हें बहादुरगंज कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने टेलीफोन पर सूचना दी कि सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर गांव सुरवत निवासी प्रमोद कुमार ने मां दुर्गा के प्रति अभद्र और अश्लील पोस्ट डाल कर धार्मिक भावनाएं आहत करने और हिंदू समाज में द्वेष डालने का प्रयास किया है। इस पोस्ट से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस को शिकायत देने वाले बहादुरगंज निवासी विशाल मद्धेशिया ने कहा कि आपत्तिजन पोस्ट डालने वाले आरोपी युवक से टेलीफोन पर जब बात की गई तो उसने गाली गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं