![]() |
| सांकेतिक फोटो। |
आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के लाख प्रयासों के बावजूद उत्तर प्रदेश में बदमाशों पर नकेल नहीं जा पा रही । शायद इसी का नतीजा है कि आजमगढ़ जिले में एक गांव में युवती को अगवा कर नंगा घुमाना का मामला सामने आया है। हलांकि इस मामले में थाना रौनापार पुलिस पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपी की पहचान गांव के पवन सिंह रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के भाई ने बताया कि 13 अक्तूबर की रात आरोपी उसके घर में घुसकर, उसकी बहन के कपड़े उतारकर उसे निर्वस्त्र कर घुमाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की और गोलियां भी चलाई।
