मेरठ : उत्तर प्रदेश में पूर्वती सरकारों के मंत्रियों के काले कारनामें एक-एक कर सामने आने लगे हैं। जमीन कब्जा करने मामले में अभी तक सपा के पूर्व मंत्री आजम खां ही थे, लेकिन अब इसी तरह के एक अन्य मामले में बसपा नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान कुरैशी का नाम भी जुड़ गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस अब कुरैशी और उसके बेटे को ढूंढ रही है। हलांकि पुलिस ने करोड़ों रुपये कीमत की जमीन को आरोपियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है। पुलिस का दावा है कि नामजद याकूब और इमरान की तलाश में कई जगह छापेमारी की लेकिन वे नहीं मिले।
खरखौदा थानाक्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी मुजम्मिल की 1450 मीटर जमीन का हाजी याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान ने 2002 में फर्जी बैनामा करवा कर कब्जा कर लिया था।
