बागपत : जिला पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक मौलवी को गिफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पहले तो मौलवी कुछ मौलानाओं के साथ जिला पुलिस कप्तान के कार्यालय पहुंचा और खुद को बेकसूर बताते हुए आरोपों को गलत बताया। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सख्ती बरती तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। आरोपी की पहचान मौलवी जुबैर के रूप में हुई है। मौलवी पर एक महिला पुलिस कर्मी से दुष्कर्म का आरोप है। फिलहाल आरोपी मौलवी इस समय जेल की हवा खा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया था कि शहर की एक मस्जिद के मौलवी जुबैर ने तंत्र क्रिया कर लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ केस दर्ज किया था।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं