जम्मू : जम्मू कश्मीर में अनुछेद 370 हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बहन व बेटी समेत 13 महिलाओं को पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार केंद्रीय कारागार भेज दिया। जबकि, फारूक अब्दुल्ला को दोबारा नजरबंद कर दिया गया है।
बताया दें कि गिरफ्तार की गई महिलाएं सिविल सोसाइटी की सदस्य हैं और मंगलवार को श्रीनगर के लाल चौक से सटे प्रताप पार्क में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने और जम्मू -कश्मीर को केंद्र शासित दो राज्यों में विभाजित किये जाने को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं। इन प्रदर्शनकारियों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला की बहन सुरैया मट्टू और उमर अब्दुल्ला की बहन सफिया समेत कई महिलाएं शामिल थीं।
