पठानकोट : भारजीय जनता पार्टी के सुजानपुर मंडल अध्‍यक्ष साहिल शर्मा ने पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष कमल शर्मा के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है। 
मंडल कार्यालय में आयोजित शोक सभा में कमल शर्मा को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंडल अध्‍यक्ष साहित शर्मा ने कहा कि कमल शर्मा के निधन से पार्टी को अपूर्णिय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं की जासकती है। उन्‍होंने शर्मा के अद्भूत नेतृत्‍व क्षमता पर प्रकाश डालते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की।