लुधियाना : सीआईए ने खन्ना के पास से चार ऐसे नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो आतंकियों को हथियार मुहैया करवाते थे।आरोपियों की पहचान जसदीप सिंह निवासी पटियाला, विशाल कुमार निवासी खन्ना, सुखविंदर सिंह निवासी रोहणों खुर्द खन्ना और इकबालप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि गिरोह का सरगना सुखविंदर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन रह चुका है। पुलिस ने आरोपितों के पास से हेरोइन, तीन पिस्टल, 20 कारतूस, एक 12 बोर की राइफल बरामद किया है।
गिरोह के सरगना से बरामद हो चुका है आरडीएक्स भी
प्रेस कांफ्रेंस कर डीआईजी रणबीर सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह पर 2012 को नवांशहर जिले के थाना वंगा में असलाह एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था उसके कब्जे से छह किलो आरडीएक्स बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी को पटियाला की नाभा जेल भेजा गया था। जहां उसकी मुलाकात आतंकवादी कश्मीरा सिंह से हुई।
आतंकियों के संपर्क में होने का संदेह
डीआई जी ने बताया कि जेल से बाहर आने के बाद खविंदर की दोस्ती गैंगस्टर हरिदंर सिंह उर्फ रिंदा के साथ हो गईग्। उन्होंने बताया कि पूछताछ में सुखविंदर ने बताया है रिंदा ने उसे एके-47 लाने के लिए जम्मू-कश्मीर भेजा। उसने वहां के गुरुद्वारों में रहकर एके-47 लेने के लिए कई लोगों से संपर्क बनाया। पुलिस को संदेह है कि पकड़े गए इस गिरोह का संबंध आतंकियों से भी हो सकता है।
