![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो |
मुजफ्फर नगर : मामूली बात पर गुस्सा पती ने अपनी पत्नी पर मिट्टी का तेल डाल उसे जिंदा जला दिया। यह घटना शहर के गणेश्पुरी मोहल्ले का है। गंभीर रूप से झुलसी महिला की अस्पताल लेजाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि आरोपी पती भी झुलस गया है। जिसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि खतौली क्षेत्र के गांव अंतवाड़ा निवासी दिनेश मंसूरपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। रविवार शाम को दिनेश का अपनी पत्नी अनुराधा से किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में आए दिनेश ने घर में रखी तेल से भरी कैन को अपनी पत्नी के ऊपर डालकर आग लगा दी।
