लुधियाना : कांग्रेसी नेताओं पर सत्‍ता की हनक सवार होने लगी है। यहां दाखा विधानसभा क्षेत्र में 21 अक्‍टूबर को होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी कैप्‍टन संदीप संधू का प्रचार करने पहुंचे गुरदासपुर के कांग्रेस विधायक  बरिंदरमीत सिंह ने सीधे-सीधे आंख निकलवाने की धमकी दे डाली। उनके निशाने अधिकारी और शिअद रहा। 
वायरल हुई वीडियो में  गांव गुज्जरवाल इलाके में बैठक के दौरान विधायक बरिंदरमीत सिंह ने वर्करों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं 'चार पिंडा विच्च मेरी ड्यूटी लगी आ। जे कोई मेरे वर्कर नूं अक्ख कड्ड के वेखेगा तां मैं उस दी अक्ख कड्ड देवांगा। यही नहीं  विधायक बरिंदरमीत सिंह  उन्होंने शिअद कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि अगर कोई भी कांग्रेस पार्टी का बोर्ड फाड़ेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। गांव बिरमी के शिअद सरपंच गुरबचन सिंह ने कांग्रेस के नेताओं और कुछ पुलिस मुलाजिमों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।