सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के लाख दावों के बवाजूद उत्तर प्रदेश में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि देवबंद में भाजपा पार्षद की गोली मार हत्या कर दी गई। यह घटना देवबंद के रणखंडी रेलवे क्रासिंग की है। पुलिस के मुताबिक भाजपा सभासद मिल का ठेकेदार भी बताया गया है।
मामले के अनुसार रणखंडी रेलवे क्रासिंग पर भाजपा पार्षद दारासिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। घायल सभासद को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
