वाराणसी : जिले के थान क्षेत्र मिर्जामुराद के गांव खजुरी में एक युवक ने बुधवार की रात फांसी लगा ली। मृतक की पहचान 24 वर्षीय विपुल कुमार सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल से वीडियो कॉल कर प्रेमिका से बात कर रहा था। पुलिस ने इसकी सूचना अमरोहा जिले गांव मीरपुर में रह रहे उसके परिजनों को दे दी है। 
मामले के अमरोहा जिले के मीरपुर गांव निवासी विपुल कुमार सिंह पुत्र एकेन्द्र सिंह  खजुरी गांव में तीन वर्ष से राजेन्द्र सिंह के मकान में किराए पर रह रहा था। जो एक फैक्‍ट्री में बतौर गार्ड था। 
कम्पनी से लौटने के बाद वह मोबाइल पर प्रेमिका से वीडियो कॉल कर बात कर रहा था। इस दौरान कुछ नोंकझोंक होने पर युवक कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे गले में फंदा लगा लटक गया।