एटा : पति के मोबाइल पर प्रेमिका के अतंरंग संबंधों को फोटो देख पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी ने विरोध किया तो पति ने उससे मारपीट कर तलाक देने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने संबंधित थाने को दी शिकायत में बताया कि उसके पति ने प्रेमिका के साथ मिल कर उसकी हत्या की कोशिश भी की। फिलहाल पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मामले के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसका पति उसका पति सरकार स्कूल में शिक्षक है। उसी के साथ अलीगढ़ की एक अध्यापिका भी पढ़ाती थी। जिससे उसके पति के अवैध संबंध हैं। जब इसकी जानकारी उसे हुई तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी शिक्षक पति ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने यह आरोप लगाया कि उसके पति के मोबाइल फोन में प्रेमिका के साथ अंतरंग संबंधों की सैकड़ों फोटो है।
