जम्‍मू : जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुछेद 370 हटाने के बाद केंद्र शासित राज्‍य बने जम्‍मू-कश्‍मीर और लेह-लद्दाख के करीबी 4.50 लाख कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार का यह फैसला जम्‍मू-कश्‍मीर के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली का सबसे बड़ा तोहफा माना जा रहा है। केंद्र सरकार के इस फैसले से वहां के कर्मचारियों में खुशी की लहर है।