शनिवार देर रात 10:30 बजे की घटना
दो लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
युसूफपुर (गाजीपुर) : शनिवार की देर रात बाइक सवार दो लुटेरों ने युसूफपुर रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर में घुस कर हथियरों के दम पर 57 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है घटना के वक्त बुकिंग क्लर्क टिकट काट रहे थे और काउटर के बाहर लोगों की भीड़ लगी थी तभी रिवॉल्वर से लैसे लुटेरे अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। इसकी शिकायत जीआरपी थाने में दर्ज करवा दी गई है। यह अपने तरह की पहले घटना बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 10:30 ट्रेन के आने का समय हो गया था। स्टेशन पर और टिकट काउंटर पर टिकट लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान दो लुटेरे रेलवे स्टेशन की बुकिंग काउंटर में घुस और सीधे टिकट काट रहे बुकिंग क्लर्क की कनपटी पर पिस्टल सटा दिए। इस दौरान एक लुटेरे ने बुकिंग क्लर्क को आठ-दस थप्पड़ रसीद भी कर दिया और 57, 130 रुपये लेकर फरार हो गए। इस दौरान किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह लुटेरों को रोक पाए। लूट की शिकायत स्टेशन मास्टर और बुकिंग क्लर्क ने जीआरपी थाने को दे दी गई है। पुलिस ने जीआरपी ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं लोगों इस घटना से दशहत का माहौल है। लोगों का कहना है कि शायद यह इस तरह की पहली घटना है।
