लखनऊ : दिवाली पर अयोध्यावासियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 373.69 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण कर गफ्फा देने जा रहे हैंत्र बताया जा रहा है इस बार तीसरे दीपोत्सव पर पूरी हो चुकी 15 बड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण की तैयारी पूरी कर ली गई है। दीपोत्सव के मुख्य उत्सव 26 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क से इसे समर्पित करेंगे।
इसमें राम की पैड़ी में अविरल जल प्रवाह, गुप्तारघाट पर नए घाट का निर्माण, भजन संध्या स्थल, मेडिकल कॉलेज का निर्माण, जिला महिला चिकित्सालय में सौ बेड का मैटरनिटी सेंटर, अयोध्या के प्रवेश व निकासी द्वार समेत कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। बता दें कि इन दिनों अयोध्या मामले की सुनवाई भी पूरी हो चुकी है। नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में सुप्रीप कोर्ट कभी भी अपना फैसला सुना सकता है। ऐसे में सबकी निगाहें अयोध्या पर टिकी हुई हैं।
