बलिया : जिला पुलिस और स्‍वॉट टीम ने संयुक्‍त रूप से जिले के भरौली बाजार में 1.76 लाख की जाली भारती करंसी के साथ तीन लोगों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो लग्‍जी कार और असलहा बरामद हुआ है।  पुलिस ने आरोपियों की पहचान फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी नारायनपुर निवासी शेषनाथ यादव, नगरा थाना क्षेत्र के चचयां निवासी संजय यादव व बक्सर (बिहार) के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के सारिमपुर निवासी रकीब खां उर्फ आरजू के रूप में बताया है। पुलिस का दावा है कि आरोपित बिहार से नकली नोट लाकर जिले के साथ अन्य जनपदों में जाली नोट चलाने का धंधा करते थे। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।