रजनीश मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 150 वीं जंयती जिले भर मे बड़ी धूमधाम से मनाया गया था ।इसी उपलक्ष्य मे सत्यदेव ग्रुप आफ कलाजेज के चेयरमैन डाक्टर सानंद सिंह अपने पैतृक गांव सागापाली से 151 किलोमीटर शहिद सम्मान व पार्यावरण जागरूकता पदयात्रा शुरू की ।यात्रा का शुभारंभ करने से पहले राष्ट्रपिता के चित्र पर मल्यार्पण व राष्ट्र गान के साथ शुरू किया ।
पदयात्रा सागापाली सेशुरू हुआ और डा०राममनोहर लोहिया डिग्री कालेज,अमरनाथ इंटर कालेज,होते हुए ब्लाक मुख्यालय बाराचवर पहुंच जहां लोगों ने पद यात्रा का जोरदार स्वागत किया।बाराचवर मे स्वागत के बाद पदयात्रा आगे बढ़ रघुबरगंज पहुचां जहां कारगिल शहिद रामदुलार फीलिंग स्टेशन पर शहिद रामदुलार यादव.के चित्र पर मल्यार्पण किया ।और पदयात्रा शहिद स्मारक मोहम्दाबाद के लिए आगे बढ़ गया जहां रास्ते मे सलेमपुर मोड़ पर लोगों ने पद यात्रा का भब्य स्वागत किया।
यहां स्वागत होने के बाद शहिद स्मारक मोहम्मदाबाद मे शहिद स्मारक मे डाक्टर सानंद सिंह ने शहिद डाक्टर शिवपुजन राय व वंशनरायण राय के प्रतिमा पर मल्यार्पण कर शहीदों व तिरंगा को नमन किया इससे पुर्व डाक्टर सानंद सिंह ने कहा कि ये पद यात्रा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए भारत माता के सपुतो .के घर होते हुए और उनके परिवार से मिलकर उनको नमन करेगी ।और 151किलोमीटर का सफर तय करेगा इस पदयात्रा का मकसद लोगो को पार्यावरण के बारे मे रुबरु कराना है । इस मौके पर सीपी राय,शिवदान तीवारी, हिमांशु राय,वीरेन्द्र नाथ सिंह ,अजय यादव,अमित रघुवंशी, बिबेक सौरभ आदि लोग उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता एवाई अव्वसी,व संचालन राजेश राय पिंटू ने किया।
