मऊ - जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना थाना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर में गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर पड़ा, जिससे 12 लोगों की मौत हो गई।  जबकि, 30 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।  बताया जा रहा है कि यह हादसा सोमवार सुबह नाश्‍ता बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट हो गया। धमाका इतना जबदस्‍त था कि आसपास के मकान छतिग्रस्‍त हो गए।
 प्राप्‍त जानकारी के अनुसार वलीदपुर निवासी छोटू बढ़ई के घर सुबह महिलाएं चाय -नाश्ता बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। इससे पहले की घर के लोग कुछ कर पाते सिलेंडर में विस्फोट हो गया।  धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि भीड़ पर दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर पड़ा जिसमें लोग दब गए। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोगों ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया। वहीं 30 से अधिक लोग जख्‍मी हो गए।