गाजीपुर : क्राइम ब्रांच की टीम और थाना सदर पुलिस ने खिदिराबाद मोड़ से कट्टा, रिवॉल्वर और कारतूस के साथ तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। इसकी पुष्टि कोतवाल धनंजय मिश्रा ने की। उन्होंने आरोपितयों की पहचान मऊ जिले के सरायलखंसी थाना के कोटवा निवासी राजन यादव, बिरनो थाना के भड़सर निवासी लालू पटेल और जंगीपुर थाना क्षेत्र के नारायनपुर निवासी आनंद पाल के रूप में बताया।
उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक उदयशंकर मिश्र पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान रौजा तिराहा पर क्राइम ब्रांच प्रभारी धर्मवीर सिंह भी टीम के साथ वहां पहुंच गए। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि कुछ अपराधी खिदिरपुर मोड़ होकर जाने वाले हैं। उनके पास हथियार और बड़ी मात्रा में हेरोइन भी मौजूद है। इसके बाद नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई। तभी तड़के एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, बदमाश फायर करते हुए भागने का प्रयास करने लगे।
यह सामान हुआ बरामद
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनो आरोपियों को धर दोचा। बताया कि पुलिस ने उनके पास से 470 ग्राम हेरोइन, 32 बोर का एक रिवाल्वर, 12 बोर का एक तमंचा, चार कारतूस के साथ चोरी की बाइक बरामद किया।
