![]() |
| प्रतिकात्मक। |
आजमगढ़ : जिले में किडनैपरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। साइकिल पर कॉलेज जा रही बीए की एक छात्रा को कार सवार किडनैपरों ने पहले टक्करी मारी, फिर इलाज के बहाने उसे कार में डाल कर भागने लगे। लेकि, 19 वर्षीय छात्रा ने
हिम्मत दिखाते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से खुद को बचा लिया। बताया जा रहा है कि पचरुखवां मोड़ पर कार की गति जैसे ही धीमी हुई छात्रा कार से कूद गई।
उधर कार से आ रही लड़की की चीख सुन कर आगे और पीछे से लोगों ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया। दोनों की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती बीए सेकेंड ईयर की छात्रा है। सुबह वह साइकिल से अपने कालेज जा रही थी। जब वह मैगना बाजार के आगे पहुंची तभी कोहड़ा गांव निवासी ताबिश(19) और जौनपुर के भदेठी व निवासी अयूब रहमान(23) अपनी कार से पहुंचे। छात्रा की साइकल में कार से टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और इलाज का बहाना बनाकर उसे जबरन कार में बैठाकर भागने लगे।
