अमृतार : लूट, हत्‍या और डकैती के कई मामलों में वांछित  अंग्रेज सिंह को जब तरनतारन के वृंदावन कालोनी में पकड़ता वह डर के मारे पतलून में ही पिशाब कर दिया।
  डीसीपी इनवेस्टीगेशन मुखविंदर सिंह व डीसीपी सिक्योरिटी एंड ऑपरेशन्स जगमोहन सिंह की देखरेख में एडीसीपी इनवेस्टीगेशन पलविंदर सिंह, एडीसीपी जसप्रीत सिंह, एडीसीपी कमलदीप सिंह, सीआईए स्टाफ इंचार्ज सुखविंदर सिंह सहित करीब पांच दर्जन पुलिस गैंगस्‍टर अंग्रेज को पकड़ने का ऑपरेशन को शुरु किया। तरनतारन स्थित अंग्रेज सिंह के घर को पुलिस ने रात के समय घेर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्टल व 44 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यही नहीं पुलिस गैगस्‍टर की मौसी और दो अन्‍य आरोपितों को काबू कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।