![]() |
| सांकेतिक फोटो (स्रोत गुगल) |
कानपुर : पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले पतियों अब सावधान हो जाओ। क्योंकि नारि अब अबला नहीं सबला बन चुकी है। ऐसा ही एक मामला यहां के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यहां सुबह सरेराह किसी बात को लेकर पति-पत्नी को तमाचा जड़ दिया। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों समझा कि यह महिला को छेड़ रहा है। इसी गलत फहमी में लोगों ने उसे पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। मौका ताड़ पत्नी ने उसे खंभे से बांध दिया और जम कर इतने तमाचे रसीद किए कि पति भूल गया कि वह 'परमेश्वर' है । मौके पर पहुंची पुलिस पति-पत्नी को थाने ले गई। यहां पूछताछ में पता चला कि महिला का पति उसके चरित्र पर शक करता है। और इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा रहता था।
