गाजीपुर से रजनीश कुमार मिश्र की रिपोर्ट : जिले के एक गांव मे रविवार को एक नाबालिग से एक 20 वर्षिय युवक ने गन्ने के खेत मे लेजाकर दुष्कर्म किया । बदहवास युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को अवगत कराया । जानकारी होते ही परिजनों ने मरदह थाने मे इसकी शिकायत दर्ज कराई । परीजनो ने बताया कि गांव के हि किसी व्यक्ति के घर टीवी देखने गई थी । वही से नाबालिग गन्ने के खेत मे शौच के लिए चली गई । मौका पाकर 20बर्षिय युवक ने नबालिग के साथ दुष्कर्म किया ।और मौके से फरार हो गया।
मरदह.थानाध्यक्ष श्याम जी यादव ने बताया की आरोपित जुगेश यादव निवासी घरिहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित को पकड़ लिया गया है । और नबालिग को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है । आप को.बता दे की सूबे के मुखिया ने दुष्कर्म रोकने के लिए कड़े प्रवधान बना रखा है ।लेकिन कुकर्मियो के उपर इसका कोई असर नहीं पड़ा सुबे के हर जिले से ऐसी खबरे सुनने को हर रोज मिलती है । वहीं ऐसे केशो मे रसुखदार का नाम आ जाता है तो पुलिस वाले सुलह कराने के चक्कर मे पड़ जाते है .जिससे दुष्कर्म करने वाले रसुखदार बच जाते है ।
