अमृतसर : गुरु नगरी के पुतली घर इलाके में देर शाम एक घर में रखे कबाड़ में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दो साल के बच्चे सहित चार लोग जख्मी हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज दूर तक सुनाई दी। सभी घायलको सिविल अस्पताल अमृतसर में दाखिल करवाया गया है। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान राजिंदर कुमार और रतन लाल के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं