रजनीश मिश्र, बाराचवर (गाजीपुर ) : ब्लॉक मुख्यालय के स्थानीय गांव बाराचवर में वीरवार को भाजपा नेता स्वर्गीय अविनाश सिंह की 15वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उल्लेखनीय है कि करीब 15 वर्ष पहले गांव के चौराहे पर कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी थी।
अविनाश सिंह की याद में हर वर्ष 26 सितंबर को गांव के रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। लेकिन इसबार मौसम खराब होने से यह समागम उनके आवास पर आयोजित किया गया। इस दौरान स्व: अविनाश सिंह के छोटे भाई और भाजपा नेता विजेंद्र ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। समागम में मुख्य रूप से पहुंचे भाजपा के राज्य सभा सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीजर शेखर ने अविनाश सिंह को पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
क्या कहा सांसद ने जाने इस वीडियो में
सांसद शेखर ने कहा कि जब मैं पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था और इस क्षेत्र में आया तो क्षेत्र के लोगों से इस महान व्यक्ति के बारे में पता चला था। उन्होंने कहा की ऐसे महान व्यक्ति का सान्निध्य प्राप्त करने का मौका नहीं मिला। मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे ऐसे महान व्यक्ति को श्रद्धासुमन अर्पित करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा इस परिवार के साथ खड़ा रहूंगा।
बताते चलें कि आज से 15 साल पहले 26 सितंबर 2004 को शायद उस दिन अनंत चतुर्दशी थी। युवा भाजपा नेता आम दिनों की तरह लोगों के घिरे गांव के चौराहे पर एक दुकान में बैठे चर्चा कर रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक भी दुकान में आए और उनका (अविनाश सिंह) का नमस्ते किया। उन्होंने ने भी अभिवादन स्वीकार किया। अपने पास बिठाकर स्वभावतन उन्हें चाय और पानी पिलाया। इसी दौरान मौका देख कर हमलावरों ने अविनाश सिंह को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते हत्यारे उसी बाइक पर सवार हो कर फरार हो गए। लोगों के दिलों में बसे अविनाश सिंह की पुण्य तिथि हर साल 26 सितंबर को उनके परिजनों के साथ मिल गांव वाले भी मनाते हैं। ।
इन्होंने याद किया भाजपा नेता को
जरूरतमंद महिलाओं को दिए फ्री गैस कनेक्शन
समागम के दौरान भारत गैस एजेंसी की तरफ से दर्जनों जरुरतमंद महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। इस दौरान सैकड़ों गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन का प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।खबरों में बने रहने के लिए इस link https://appsgeyser.io/9365228/Jharokha%20News को follow करें और हमारे facebook https://www.facebook.com/jharokhanews/?modal=admin_todo_tour पेज पर देख सकते हैं!



