![]() |
| फाइल फोटो। स्रोत गुगल। |
लखनऊ : संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट सोमवार को दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में लागू हो गया। पहले दिन ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के बड़े पैमाने पर चालान काटे गए। हलांकि कई जगहों सख्ती तो कहीं लापरवाही भी नजर आई। कही-कहीं चालान काटना पुलिस के लिए भी परेशानी का कारण बनी। क्योंकि अभी पूरी जानकारी पुलिस के पास नहीं है कि किसी अपराध में कितने का चालन काटना है। इसलिए पुलिस ने ज्यादातर कोर्ट चालान काटे हैं, ताकि यह कोर्ट तय कर सके कि कितना चालान वसूलना है।
वहीं, नए मोटर कानून को लेकर गैर भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रीयों ने संशोधन के बाद इसे लागू करने को कहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी ने कहा है नए कानून की समीक्षा के बाद इसे लागू किया जाएगा। वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने भी बाद में लागू करने की बात कहीं है। वहीं पंजाब सरकार का कहना है कि उन्हें अभी इसके नोटिफिकेशन नहीं मिले है। ऐसे में पहने वाला ही नियम लागू रहेगा।
